Search

July 17, 2026 12:16 am

रथयात्रा में सत्य साईं सेवा समिति ने निभाई सेवा की परंपरा, लगाया निःशुल्क शीतल जल शिविर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्रीश्री जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, छोटी अलीगंज ने सिद्धू-कान्हू मोड़ के समीप निःशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लगाकर सेवा भाव का परिचय दिया। समिति के स्वयंसेवकों ने पूरे दिन रथयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाकर उनकी सेवा की। शिविर का शुभारंभ भगवान श्री सत्य साईं बाबा के समक्ष ॐकार, गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से श्रद्धालुओं की सेवा की। समिति का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच रथयात्रा में शामिल लोगों को राहत पहुंचाना और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। सेवा शिविर को सफल बनाने में समिति के कन्वीनर रवि ठाकुर, पूर्व कन्वीनर उत्तम कुमार दास सोरेन, पवित्र दास, दुलाल घोष, नवो चंद्र साधु, रिकी कुमार, कोयल झा, सोमा झा, आशा देवी, अजीत राय, निशा कुमारी, आरती कुमारी, अपूर्व कर्मकार, बाल विकास के बच्चों, बाल विकास एल्युमिनाई तथा अन्य साईं भक्तों ने सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य मेडिकल कोऑर्डिनेटर डॉ. देवकांत ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं के अनुरूप समिति निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटी है और आगे भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

img 20260716 wa00446414438640033094716
img 20260716 wa00437097095380810893809

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!