Search

May 4, 2026 2:08 am

विश्व आदिवासी दिवस पर स्कूली बच्चों को मिली साईकिल, उपायुक्त ने दिया पढ़ाई का संदेश।

स्कूल अब दूर नहीं, बच्चे करें मन लगाकर पढ़ाई, उपायुक्त।

सतनाम सिंह

पाकुड़/ विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविन्द्र भवन में आयोजित समारोह में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज के बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। उपायुक्त ने बच्चियों को प्रति दिन स्कूल जाने का नसीहत देते हुए पढ़ाई जारी रखने का सुझाव दिया। जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज के 49 बालिकाओं एवं 15 बालकों समेत अन्य विद्यालयों के कुल 145 बच्चों को उन्नति का पहिया यानी साईकिल दिया गया।
साईकिल वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास त्रिवेदी, बीईईओ सुमिता मरांडी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, बीपीओ गणेश भगत, बर्नार्ड हांसदा, शिक्षक दिलीप कुमार राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक मो तफिजूल शेख, रोहित मंडल, नसीम अहमद समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!