सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड): आसन्न लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मंगलवार को बाबूपुर स्थित मध्य विद्यालय के बच्चो ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस मतदान में अवश्य भाग ले। विगत 2019 की लोकसभा चुनाव में गांव के बूथ संख्या 140 में राज्य औसत से कम 66.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसको लेकर शत प्रतिशत मतदान को लेकर बीएलओ सहित पर्यवेक्षकों द्वारा निरन्तर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने बताया कि इस जागरूकता रैली में स्कूली बच्चे सहित आंगनवाड़ी सेविका , पर्यवेक्षिका व शिक्षकों ने भाग लिया। इस तरह की कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।





