Search

April 22, 2026 10:40 am

मैट्रिक परीक्षा का विज्ञान विषय का आयोजन संपन्न, 1093 में से 1057 परीक्षार्थी उपस्थित।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों में गुरुवार को वार्षिक मैट्रिक की परीक्षा में विज्ञान विषय की आयोजित हुई । वहीं तीनों परीक्षा केंद्रों में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1093 में 1057 परीक्षार्थि उपस्थित हुए । जिसमें उच्च विद्यालय चौकिशाल में 106 में 98 , कन्या उच्च विद्यालय में 405 में 397 एवं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 582 में 562 परीक्षार्थि उपस्थित थे । तीनों परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपूर्ण करने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह एसआई मजिस्टर साह सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया । वहीं बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह घूम घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!