चोरों के पास से चोरी की हुई पांच बाइक बरामद।
एस कुमार
महेशपुर पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी का उद्वेदन कर दिया है। महेशपुर पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच बाइक भी बरामद की है। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी पाकुड़ के निर्देश पर एक टीम गठित कर कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि पाकुड़- मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के जोसीम शेख के घर में चोरी की बाइक छिपायी गयी है। जहां छापेमारी में एक बाइक बरामद की गयी. वहीं जोसीम शेख से कड़ी पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल के नलहट्टी थाना क्षेत्र के मो. रोहिदुल इस्लाम के घर में छापेमारी की गई. जहां कुछ मोटरसाइकिलों का नंबर प्लेट हटाकर व छिपाकर रखी हुई थी. इसके बाद महेशपुर पुलिस ने दो आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुए कुल पांच बाइक बरामद किया है. आरोपियों को स्वास्थ्य जांच कराकर जेल भेज दिया गया है.





