Search

October 12, 2026 4:04 am

एसडीपीओ ने लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया, स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए दिया जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को एसडीपीओ डीएन आजाद के द्वारा सोमवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर सिमलोंग थाने के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। एसडीपीओ ने कहा कि विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करना पुलिस की अहम जिम्मेवारी है। चुनाव में ध्यान रखना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग भयमुक्त वातावरण में अपना मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस कर्मियों के क्या-क्या कर्तव्य हैं, मतदान के दौरान क्या करें क्या नहीं करें, लैंडमाइंस एवं बम इत्यादि से सुरक्षा, वाहन से आवागमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!