बजरंग पंडित
पाकुड़िया एसडीपीओ विजय कुमार ने शनिवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान एसडीपीओ ने दुर्गापुर , गणपुरा आदि हाइ स्कूलों में बने मतदान केंद्रों में पानी, रैम्प, बिजली, शौचालय एवं मतदान के दिन उपयोग में लाये जाने वाले कमरों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया । जहां जहां कुछ कमियां थी उसे दूर करने के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । एसडीपीओ ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर वरीय प्रशासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है । मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अलावे अन्य मौजूद थे ।






