राजकुमार भगत
समाहरणालय स्थित एनआइसी कक्ष में गुरुवार को सामान्य प्रेक्षक, 01 राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र सौरभ पहाड़ी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरणवाल की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मियों का नाम शामिल है।
उल्लेखनीय हो कि, 01 राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान आगामी 01 जून 2024 को होना है। इसमें 1014 मतदान केंद्र के लिए 110 प्रतिशत के आधार पर रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मी व रिजर्व कर्मी शामिल हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, डीआईओ रवि प्रकाश, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






