Search

May 3, 2026 11:38 pm

श्रीकुमार सरकार एवं मानसारुल हक ने शिविर का लिया जायजा

राज कुमार भगत

पाकुड़। आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत चांचकी,झिकरहटी पश्चिमी,झिकरहाटी पूर्वी पंचायत में लगे शिविर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, कांग्रेस 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन सेख ने शिविर का जायजा लिया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। लोगों को भटकना नहीं पड़े। पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा समस्या का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। मानसारुल हक ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा बिजली बिल माफी की घोषणा एवं मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष उम्र से घटाकर 18 वर्ष से करने की भी घोषणा किया गया है जो बहुत जल्द लागू होगा। मौके पर रामविलास महतो, मुखिया अबूताहिर सेख, मुखिया नरगिस सुल्तान, आतिउर रहमान, अशरफुल सेख,नज़रुल इस्लाम, डॉ जोहोरुल इस्लाम, आनीकुल शेख, रिटन सेख,चांचकी मुखिया सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!