Search

April 27, 2026 8:37 am

पाकुड़: भाई की लंबी आयु के लिए धूमधाम से बहनों ने की भाई दूज की पूजा

सतनाम सिंह

पाकुड़: हिरणपुर प्रखंड भर मे बंगाली समुदाय के लोगो ने बुधवार को भाई फोटा हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहाँ बहनों ने भाई के ललाट में टिका लगाकर दीर्घायु की कामना किया। परम्परागत रूप से मनाते आ रहे इस पर्व का बंगाली समुदाय में काफी महत्व है। जहाँ बहन जहाँ कितनी भी दूरी पर रह रहे हो , वो भाई को फोटा लगाने अवश्य पहुंचते है। बहने भाई की ललाट में चन्दन की टीका लगाती है। वही आरती भी उतारती है। इसके बाद बहन भाई को मीठा व पान खिलाती है। इसके बाद भगवान से भाई की दीर्घायु की कामना करती है। वही भाई बहन को उपहार भी देती है। पौराणिक कथा अनुरूप आज के ही दिन बहन यमुना ने अपने भाई यमराज को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया था। जिसकारण यमराज अजर अमर बने रहे। तब से इस दिन को यम द्वितीया के रूप में मनाते है। हिरणपुर बाजार सहित डांगापाड़ा , सुंदरपुर , गोपालपुर , तोड़ाई आदि जगहों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!