Search

April 25, 2026 10:04 pm

गरीबों के मसीहा बने समाजसेवी यार मोहम्मद, बांटें 350 कंबल

कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे

1500 कंबल बांटने का लक्ष्य।

बजरंग पंडित

पाकुड़: इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान हैं, लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है. गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले पाकुड़ के समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी यार मोहम्मद ने शनिवार को सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, नशीपुर, आटोगोली, हमरुल, हरिरामपुर व कान्हुपुर गांव पहुंच कर असहाय, गरीबों और बुजुर्गों के बीच 350 पीस कंबल बांटे. इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल समाद व मुखिया विपिन सरदार ने संयुक्त रूप से अपने हाथों कंबल का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी यार मोहम्मद ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।गरीबों की मदद सच्ची मानव सेवा है।यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है।इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। इस साल अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है।इससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियत में शामिल है.मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा.तबसे मैं जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहा हूं. उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहा हूं और भविष्य में भी जारी रहेगा.कहा कि गरीब व निर्धन,असहायों को सर्दी से बचाव के लिए चेंगाडांगा, आटोगोली, नशीपुर , हमरुल,हरिरामपुर, कान्हुपुर आदि जगहों पर लोगों के बीच शनिवार को करीब 350 कंबल वितरण किया।भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र के 1500 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए।यार मोहम्मद का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। साथ ही यार मोहम्मद की इस पहल की सराहना की।यार मोहम्मद ने कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है।

img 20231223 wa00093320507053488412581
img 20231223 wa00104061384188491904225

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!