Search

April 27, 2026 6:03 pm

बरहेट थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण*

वार्षिक निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को भी दिए कई आवश्यक निर्देश,एसपी

अवैध बालू परिवहन पर शखती से करें कार्रवाई, एसपी

अख्तर मालिक

बरहेट:- एसपी नौशाद आलम गुरुवार की रात्रि बरहेट थाना का वार्षिक निरीक्षण किये। थाना का वार्षिक निरीक्षण के क्रम में विशेष कर डीएनए, पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच से संबंधित लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने की बातें कही है। थाना का निरीक्षण के क्रम विधि विज्ञान प्रयोगशाला सहायक निदेशक अजय कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को विधि विज्ञान से संबंधित लंबित मामलों के जांच में सहयोग करने की बातें कही, उन्होंने कहा एक दूसरे का सहयोग हम लोगों के लिए अपेक्षित है। एसपी ने एफएसएल जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ-साथ उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को कहा कि ऐसे किसी भी मामले में जल्द से जल्द जांच करते हुए जिले अंतिम नागरिकों को इंसाफ दिलाने का कार्य पुलिस का है। साफ सफाई एवं रात्रि के साथ-साथ दैनिक गस्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक करने का सख्त निर्देश दिया गया। आगंतुक कक्ष, पदाधिकारियों के रहने व मेष की व्यवस्था एवं सरिस्ता का अवलोकन किया, थाना की स्टेशन डायरी,पुराने कांडों का निष्पादन, थाना दिवस में जमीन विवाद का अंचल अधिकारी से सहयोग से उसका निपटारा कराना, ह्यूमन ट्रैफिकिंग पे रोक लगाने का निर्देश, थाना परिसर में जप्त की गई वाहनों के रखरखाव की व्यवस्था से संबंधित भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया

एसपी ने बरहेट थाना प्रभारी को वार्षिक निरीक्षण करने उपरांत निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी के प्रति ईमानदार व गंभीर रहने की सीख भी दी। निरीक्षण से संबंधित जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आम नागरिकों के लिए पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था को सुलभ से सुलभ तरीके से प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्वास्थ जांच कराने निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!