Search

October 12, 2026 8:25 am

आदिम जनजाति बहुल गांवों के लिए विशेष कैंप आयोजित,जन मन योजना के तहत मूलभूत समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रधानमंत्री जन मन योजना को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिंगपुर पंचायत भवन मे शनिवार को पंचायत अंतर्गत आदिम जनजाति बहुल गांव गोलपुर,फुलोपानी,बाबुझुटी गांव के लोगों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।बीपीआरओ त्रिदीप शील ने बताया कि जन मन योजना के तहत पाकुड़िया प्रखंड के सभी आदिम जनजातिय बहुल गांव के पंचायत भवन में आगामी 6 सितंबर तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाना है जिसमें उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के अलावे सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इस कैंप में आदिम जनजातियों को जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाया जाता है इसके अलावे आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सन्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जन धन योजना, विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जरूरत के मुताबिक जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रकार की सुविधा ऑन द स्पॉट प्रदान की जाती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!