Search

May 17, 2026 2:33 am

कालाजार और मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कीटनाशक का किया गया छिड़काव।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): प्रखंड में कालाजार और मलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत एसपी फाइव परसेंट कीटनाशक का छिड़काव मंगलवार को प्रखंड के
डुमरहिर, लब्दाघाटी, जामजोरी, चोडगो सहित अन्य गांव में स्वास्थ कर्मियों द्वारा गांव के प्रत्येक घर मे किया. इस दौरान स्वास्थ कर्मियों द्वारा बीमारी से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक भी किया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने बताया एक अप्रैल से 10 जून तक चलने वाले कीटनाशक छिड़काव के दौरान स्वास्थ कर्मियों द्वारा गांव के प्रत्येक घर में छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. साथ ही गांव में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों का सघन खोज किया गया पूर्व में कलाकार से उपचारित मरीजों से मिलकर फॉलो अप किया. जिसमे सभी लोगो को अपने घरों में मच्छरों से बचाव, छिड़काव कराने के फायदे , तथा अपने आस पास पानी जमा नहीं होने देना के बारे में जानकारी दिया जा रहा है.मौके पर एमटीएस बिक्की रजक केटीएस सिमोन मलतो एम पी डबलू पिंटू साहा उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!