भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थामा
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के सिमपुर आम बागान में शनिवार को इंडिया महागठबंधन की एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने की।मंच का संचालक प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया। एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजमहल लोकसभा सांसद सह राजमहल से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा एवं माननीय महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 1 जून को होने वाले मतदान के दिन भारी से भारी संख्या में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को जिताकर माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया ताकि देश में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनें। इस अवसर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थामा। मुख्य अतिथिओ ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित इंडिया महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम ने कहा कि भाजपा लोगों को आपस मे लड़ाने का काम किया। आज देशवासी महंगाई व बेरोजगारी का दंश झेल रहा है लेकिन मोदीजी ने देश की संपत्ति अंबानी और अडानी के बीच लूटा रहे है। इसलिए आज सभी जाति व धर्मों के लोग एकजुट होकर संविधान बचाने की इस लड़ाई में शामिल हो और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी को जिताकर आदरणीय श्री राहुल गाँधी जी के हाथों को मजबूत करे ताकि देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनें। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। झामुमो के प्रत्याशी आप सभी के सहयोग व मेहनत से अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार और ज्यादा के मार्जिन से जीतेंगे।माननीय राजमहल सांसद सह राजमहल से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में जब श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी तो श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के दबे कुचले आदिवासी, दलितों व पिछड़ो के लिए अनेकों जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। आज उन्हें साजिश के तहत जेल में डाला गया लेकिन हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के आदिवासियों व मूलवासियों के हक की लड़ाई को जारी रखा है। आज भाजपा की सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर जेल में डालने का काम किया। आप सभी आपसी भाईचारा को मजबूती देने के नाम पर बढ़ चढ़ कर मतदान करें व लोगो को भी प्रेरित करें।सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि एकता में ही बल होता है और हम झामुमो के कार्यकर्ता डरनेवाले व झुकनेवाले नही है। हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी ने जब केंद्र से राज्य का बकाया करोड़ो रूपये की मांग की तो उन्हें साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने जब केंद्र की तानाशाह के सामने झुकना स्वीकार नही किया तो उन्हें जेल में डाल दिया। देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह चुनाव देश मे लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है और हम सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी है और राजमहल से श्री विजय हांसदा जी को तीसरी बार जिताकर सांसद बनाना है।वही झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव,जिला उपाध्यक्ष समद अली,हरिवंश चौबे,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबर रहमान,झामुमो जिला उपाध्यक्ष समद अली,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू, जीप सदस्य समसून मुर्मू, बोदिनाथ कोड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष मेहबूब आलम,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम,झामुमो पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, रुहुल अमीन, जेम्स सुशील हेमब्रम,पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव बाबा साहेब के संविधान को बचाने की है। देश को महंगाई और बेरोजगारी से आजादी दिलाने की लड़ाई है। आपका एक एक वोट इंडिया गठबंधन की ताकत है। आप सब अपने अपने गांव कस्बे टोले मोहल्ले में लोगों को जागरूक कर राज्य की सरकार की योजनाओं की जानकारी दें साथ ही सबों को यह संकल्प दिलाए की यह चुनाव हर तरीके से महत्वपूर्ण है इस लड़ाई के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें कि हमें हर हाल में राजमहल से लोकप्रिय प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी को जिताना है। मौके पर इंडिया गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी प्रखंडो के प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष सचिव,सभी पंचायत कमिटी के अध्यक्ष सचिव सहित सभी दलों के सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहें।







