महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में समाजसेवी मांझी हांसदा की अध्यक्षता में हुई बैठक, आदिवासी समाज के लोगों ने मिलकर लिया निर्णय
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्मा आवास में रविवार को समाजसेवी मांझी हांसदा के अध्यक्षता में संथाल समाज जागृति बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी संस्कृति को बचाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई. बैठक में सभी लोगो ने मिलकर निर्णय लिया कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा, सभ्यता को बचाने तथा आने वाले पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए संथाल समाज के लोगो को आगे आकर नेतृत्व करने की आवश्यकता है. मौके पर निर्मल मरांडी, लखन हांसदा, राजेंद्र मरांडी, रूपलाल मुर्मू, नोगेन हांसदा, कुलबाबू, सतन किस्कू, जोहान मरांडी सहित महेशपुर व पाकुड़िया प्रखंड के दर्जनों आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे.





