Search

August 4, 2026 7:37 pm

बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक, नजरी नक्शा व मतदाता सूची को लेकर मिले सख्त निर्देश।

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीपीआरओ त्रिदीप शील ने मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा बनाने की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाई और इसे सटीक व समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची के लिए जरूरी प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने हेतु 11 में से किसी एक मान्य दस्तावेज की अनिवार्यता बताई। उन्होंने सभी बीएलओ को नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!