Search

June 10, 2026 9:55 pm

डीडीसी ने अस्पताल से लेकर गांव तक की योजनाओं की परखी हकीकत

आवास, मनरेगा और पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण कर दिए गुणवत्ता व समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

पाकुड़। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अस्पताल, पंचायत सचिवालयों तथा विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
सबसे पहले डीडीसी ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सेवाओं में निरंतर सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद डीडीसी अरविन्द कुमार लाल एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर, डांगापाड़ा और शहरग्राम पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, अभिलेखों के संधारण और जनसेवा कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। महेशपुर प्रखंड में डीडीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर लाभुकों से बातचीत की और कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना और कुआं निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

img 20260610 wa00498634449548318598242
img 20260610 wa00504929321683240504236

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!