Search

April 27, 2026 8:36 am

आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने मनाया बिरसा मुंडा जयंती

सतनाम सिंह

पाकुड़: आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास प्रांगण में बुधवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्र नायक कमल मुर्मू ने बताया कि आज ही श के दिन 15 नवंबर 1875 ई को रांची जिला के उलीहातु में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। इन्हीं के जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था। मौके पर उपस्थित रसका मरांडी,सुलेधन हांसदा, बारनेस हेंब्रम, बड़का मुर्मू, उप छात्र नायक चेतन मुर्मू, धोन किस्कु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!