Search

May 4, 2026 5:44 pm

पुलिस अधीक्षक ने रद्दीपुर ओपी का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा और त्रुटियों को सुधारने का दिया निर्देश।

एसपी के सम्मान में पुलिस जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित।

एस कुमार

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को रद्दीपुर ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया जहां पुलिस जवानों ने एसपी के सम्मान में गॉड ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रद्दीपुर ओपी थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग पार्टी को चुस्ती और मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित सभी कांडों की समीक्षा की और सिरिस्ता पंजियों/संचिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पाए गए त्रुटियों को सुधारने और लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी को चुस्ती और मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने और एंटी-क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यों में सुधार और अपराध नियंत्रण में सख्ती के साथ-साथ आगामी चुनाव की तैयारी को मजबूत बनाना है।

img 20240830 wa00187203187555234479261
img 20240830 wa0016401022044747678502

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!