बजरंग पंडित
पाकुड मुफस्सिल थाना क्षेत्र कालीदास पुर एवं थाना क्षेत्र पर साइकिल से कोयला ढोने वालों, पत्थर की उगाही एवं अन्य कार्यों में लिप्त आरक्षी को पाकुड पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,मामला दिनांक 03.04.2024 को प्रातः 07.00 बजे ग्राम कलिदासपुर के पास अवैध रूप से साईकिल से कोयला का परिवहन करने वालों से अवैध पैसे की उगाही में आरक्षी 156 इम्तियाज आलम की संलिप्तता होने के संबंध में थाना प्रभारी मुफ्फसिल द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर उक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया है।





