Search

May 10, 2026 7:02 am

आदर्श आचार संहिता का न हो उल्लंघन, इसका रखें विशेष ध्यान।

सतनाम सिंह

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामान्य प्रेक्षक, 01 राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्री सौरभ पहाड़ी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहाड़ी व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नीति निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के अनुरूप शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होगा। यह बिना आपके सहयोग व सुझाव के करा पाना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप डायरेक्ट कॉल कर हमें जानकारी दें सकते हैं। साथ ही साहेबगंज में सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच आप हमसे आकर मिल सकतें हैं। बूथ से संबंधित कोई भी समस्या हो तो हमें जरूर बताएं। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन,अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शामिल थे।

img 20240516 wa00183060289724488689490

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!