Search

May 13, 2026 2:16 pm

वृक्ष ही जीवन है प्रेरणा लेते हुए पीएसपीसीएल एवं डीबीएल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोयला कंपनी ने वृहद पैमाने पर लगाए पेड़ पौधे।

अमर भगत

पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पचुवाड़ा सेंट्रल कॉल माइंस के ओवी डंप क्षेत्र में पीएसपीसीएल एवं डीबीएल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीएसपीसीएल के माइंस मैनेजर राकेश कुमार सिंह, ब्लास्टिंग अधिकारी केके सिंह, अर्नाल्ड सहित डीबीएल के डीजीएम रविकांत, राज कुमार डोंडा, मोहम्मद निषाद अमन कुमार व भीपीआर के पीएम श्रीनिवास रेड्डी सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर माइंस मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक किया और लोगों को कहा कि हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए वृक्ष लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है और स्वस्थ भी ठीक रहता है। वही आलूबेडा स्थित डीबीएल कैंप कार्यालय के समीप डीबीएल के एभीपी बृजेश कुमार डीजीएम रविकांत, एजीएम आशीष झा, संजय दास जेपी राय अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया गया। वही एभीपी बृजेश कुमार ने कहा कि हमें सिर्फ पर्यावरण दिवस में नही बल्कि ऐसे अनेक शुभ घड़ी जैसे अपने जन्मदिन व अन्य खास मौके समेत अन्य दिनों में भी एक पौधे लगाने के लिए सभी लोगों से अपील की। साथ ही कहा की आज के इस बढ़ती गर्मी में हम अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगा कर नियंत्रण कर सकते है। कुछ क्षेत्र में जहां पेड़ की संख्या अधिक है वहां के तापमान पर कमी देखी गई है पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने को लेकर लोगों को प्रोत्साहन करते हुए पौधे लगाने की अपील की।

img 20240606 wa00168422433378464593846

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!