Search

October 4, 2026 9:29 am

अचानक लुढ़का पारा,बढ़ी सर्दी जनजीवन अस्त व्यस्त।

राजकुमार भगत

पाकुड़। रविवार संध्या से सोमवार पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने से अचानक से जिले भर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। पाकुड़ जिला में ठंड की यह पहली एहसास है। जहां अचानक से पारा 20 डिग्री से चार से पांच डिग्री लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस आ गया। सोमवार को प्रातः काल हल्की कुहासा के साथ बूंदाबांदी बारिश भी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे अभी दो-तीन दिनों तक पारा और गिरने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम में अचानक से परिवर्तन और कुहासा होने के कारण प्रातः काल कुछ देर के लिए गाड़ियों के आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ गई है। हीटर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लोगों को खरीदते देखा गया।सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यदि विशेषज्ञों की माने तो सभी को ठंड से बचना चाहिए एवं ऊनी वस्त्र का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। शरीर पर इनर का प्रयोग करना चाहिए । यथासंभव सुसुम पानी पीना चाहिए। ठंडा फलों एवं ठंडे पानी की सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा सर्दी जुकाम खांसी होने का खतरा रहता है। छोटे नौनिहाल बच्चों को माथे में टोपी एवं पर में मौजा हर हमेशा रखें। बड़े बुजुर्गों को भी ठंड से पूरी तरह से बचनी चाहिए। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी पूरी तरह से फुल स्वेटर, माथे में टोपी एवं पैर में मौजा जरूर पहनाएं। इसके साथ-साथ घरेलू जानवरों को भी ठंड के प्रकोप से बचना चाहिए। घर के अंदर बोरसी जलाने से बचना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!