Search

September 13, 2025 11:55 pm

बस की टक्कर से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल, 4 को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।

भाजपा नेताओं ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार को बस की टक्कर से टेम्पो सड़क से नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिससे टेम्पो में सवार आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मानवता का मिसाल पेश कर खुद घायलों को गाड़ी पर उठाया फिर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश बेसरा एवं डॉक्टर आनंद ने सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच 17 जेड 2421 हिरणपुर के साप्ताहिक हाट से यात्री लेकर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे कृष्णा रजत यात्री बस टेम्पो को ओवरटेक करने के दौरान टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दिया ।जिससे टेम्पो असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे टेम्पो में सवार थाना क्षेत्र के बड़ा तेलोपड़ा गांव निवासी गुहिया पहड़िया 40वर्ष, चोडगो गांव के दुखी सोरेन 42, मति मराण्डी 40, सिमलजोडी गांव के सुरुजमुनि टुडू 48, मुंशी मुर्मू 52, व जामजोड़ी गांव के होपोंमय सोरेन 24, किसुन हांसदा 50, बाबूराम हांसदा 52, घायल हो गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश बेसरा ने बताया घायल सभी लोगो का प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के दुमका रेफर कर दिया गया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल सभी लोगो का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दोनो चालक वाहन छोड़ कर फरार है। मामले की जांच किया जा रहा है।

दुर्घटना की खबर सुनते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचे भाजपा नेता

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता बाबूधन मुर्मु, साहेब हांसदा एवं शिवचरण मालतो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों को उचित ईलाज करने का निर्देश दिया।

img 20241017 wa003072027556477280173
img 20241017 wa0029459541133089725112

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर