Search

April 25, 2026 5:48 pm

29 दिसम्बर को डुमरिया में होगी 50 वॉ सिदो कान्हू मेला।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरिया में 29 दिसम्बर को 50 वॉ सिदो कान्हू ऐतिहासिक सांस्कृतिक मेला आयोजित होगी। इसको लेकर भव्य रूप से मेला कमिटी के द्वारा तैयारी की जा रही है। झारखण्ड के कद्दावर नेता सह झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे दिवंगत साइमन मरांडी के द्वारा इस मेला का शुभारंभ किया गया था। जो वर्षो से अनवरत रूप से आयोजित होते आ रहा है। यह मेला विशुद्ध रूप से एक राजनैतिक मेला के रूप में विख्यात है। जिससे राजमहल लोकसभा क्षेत्र की दशा व दिशा तय होती है। मेला कमिटी के सदस्य मांझी मुर्मू , भीम मरांडी , बाबूजी मरांडी , निरंजन मण्डल , इमानुएल मरांडी आदि ने बताया कि मेले में विधायक दिनेश मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे । वही मेले में आकर्षण का केंद्र अंग्रेज बध का कार्यक्रम रहेगा। इसके अलावे शाम को प्रख्यात संथाल गायक स्टेफन टुडू व गायिका टीना हेम्ब्रम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। वही रात को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगी। मेले में सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमे सिदो कान्हू ड्रामा , लागड़े एएनएच , दसाई दोन , लावड़िया एनएच , नटवा नाच , फेनटोंड बनाम , तासा पार्टी , पहाड़िया नाच , झूमर नाच सहित महिला पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमे विजेताओं को 30 दिसम्बर को मेला प्रांगण में विधायक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तैयारी पूरी कर लिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!