Search

October 12, 2026 5:07 am

विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया, धर्म और संस्कृति के संरक्षण में बलिदान हुए हुतात्माओं को किया गया स्मरण।

विहिप के 60 वर्षों की उपलब्धि की जानकारी दी गई, कार्यकर्ताओं ने एकता और संगठन की ली शपथ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति के तत्वावधान में रामेश्वर धर्मशाला में सोमवार को विहिप का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण में बलिदान हुए हुतात्माओं को स्मरण कर उनको नमन किया। विहिप के बिहार, झारखंड प्रांत क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और विहिप के ध्येय वाक्य और चिन्ह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता और संगठन की शपथ दिलाई और उन्हें सात दिन में संगठन हिंदुत्व राष्ट्रीय हित के लिए एक घंटे समय अपने टोल मोहल्ले में एकत्रित होकर विचार विमर्श करने को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में विहिप के जिला और प्रखंड स्तर के नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240902 wa00477153596675128915376

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!