पाकुड़। नगर थाना कांड संख्या-89/2026 में नामजद अभियुक्त शिबू राउत (28) ने मंगलवार को पाकुड़ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह ग्वालपाड़ा का रहने वाला है और 25 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले में वांछित था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फाइनेंस को लेकर हुई नोकझोंक के बाद शिबू राउत ने देसी कट्टे से हवाई फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
Related Posts

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर रखी आधारशिला






