Search

September 26, 2026 4:13 pm

मालपहाड़ी ओपी कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई।

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 64/2023 में नामजद प्राथमिक अभियुक्त सलोनी टुडू, उम्र लगभग 35 वर्ष, पति राजेश किस्कू, ग्राम भूषका, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को पुलिस ने आज 21 जून 2025 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सलोनी टुडू को मंडल कारा, पाकुड़ भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!