Search

April 29, 2026 11:56 pm

अवैध शराब निर्माण पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 25 लीटर चुलाई शराब और 1200 किलो जावा महुआ बरामद।

पाकुड़ : शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडांगा स्थित सालबीनी मड़ैया के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को 25 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा लगभग 1200 किलोग्राम अवैध जल मिश्रित जावा महुआ बरामद हुआ।
टीम ने मौके पर ही भारी मात्रा में पाए गए जावा महुआ को विनष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया की जा रही है, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आम जनता से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

img 20250621 wa00392324831951736314620

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!