एमओ ने दिया जांच का आश्वासन।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रखंड के फूलपहाड़ी पंचायत के धोपहाड़ी गांव के दर्जनों लाभुक मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच बीडीओ की अनुपस्थिति में एमओ लिसु टुडू से मुलाकात कर डीलर द्वारा पिछले तीन महीनों से राशन नही देने की शिकायत किया।राशन कार्डधारी लाभुकों ने एमओ से डीलर निर्मल मुर्मू पर करवाई करने की मांग किया। लाभुक मुकेश मरांडी रंजन मरांडी, डॉक्टर मरांडी,हसीना बीबी,सोनाली हेम्ब्रम,राजमुनी मरांडी,नुरजाहा बीबी, सहित दर्जनों महिला पुरुष ने बताया कि डीलर निर्मल मुर्मू द्वारा बीते तीन माह से हम लोगों को अनाज नहीं दे रहा है,जिस कारण हम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बार-बार डीलर के पास जाने के बावजूद भी डीलर द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है।लाभुकों ने बताया पूर्व में भी डीलर द्वारा इसी प्रकार लाभुकों को चावल नहीं देने के कारण दो बार सस्पेंड हो चुका था,इसके वावजूद डीलर के बरताव लाभुकों के प्रति ठीक नही है।हमलोंग रोजाना डीलर के घर चावल उठाने के लिए जाते है पर डीलर रोजाना कोई ना कोई बहाना बना कर हमलोगों को लौटा दिया जाता है,जिससे हमलोग काफी परेशान हो चुके है। लाभुकों ने एमओ से डीलर को हटाने की मांग एवं पिछले तीन महीनों के बकाया चावल का वितरण की मांग किया है। एमओ लिसु टुडू ने लाभुकों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर जांच किया जाएगा।जांच में लाभुकों का शिकायत सही पाए जाने पर डीलर पर कारवाई किया जाएगा।





