सतनाम सिंह
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी द्वारा करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात अलम के समर्थन में जोरदार मतदान करने एवं खुलकर समर्थन करने को लेकर युद्ध स्तर पर चलाया जनसंपर्क अभियान,उन्होंने ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें महिलाओं को सम्मान, पेंशन, मैया सम्मान योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, किसानों का ऋण माफी और अबुवा आवास योजना शामिल हैं। मानसारुल हक ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की वापसी से झारखंड में बेहतर योजनाएं लागू होंगी। इस अवसर पर डॉक्टर ऐनुल हक, मुखिया मोरफुल शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






