Search

August 11, 2026 3:41 am

तिरंगा लेकर निकले बच्चे, ग्रामीणों को हर घर झंडा फहराने का दिया संदेश।

हिरणपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित प्रभात फेरी में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक दीपक साहा, शिक्षक साहिर हुसैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता, उसकी गरिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी दी। विद्यालय परिवार ने ग्रामीणों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!