Search

May 11, 2026 6:00 am

संयोजिका एवं अध्यक्ष के 15 दिनों की पाली के बीच दम तोड़ती मध्याह्न भोजन।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ मुख्यालय स्थित धनुषपूजा मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली मध्याह्न भोजन योजना में नियम की अनदेखी की जा रही है जहाँ दैनिक मीनू से इतर भोजन बनाया व परोसा जा रहा है । पाकुड दुमका सड़क पर स्थित इस विद्यालय में नामांकित छात्रों की कुल संख्या छः सौ पैंतालीस है जबकि दिनांक 9 अप्रैल को विद्यालय में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या 156 थी, जिनमें कक्षा एक से पाँचवी कक्षा तक 63 बच्चे एवं कक्षा छः से आँठवी कक्षा तक के 93 बच्चे उपस्थित थे । मध्याह्न भोजन के बाबत जब विद्यालय के अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने उक्त दिन चावल के साथ मटर व आलू की सब्जी एवं सलाद दिए जाने की बात की जबकि प्रभारी प्राधानाध्यापिका ने उक्त दिन के मीनू में चावल के साथ चना आलू की सब्जी होने की बात बताई । सब्जी की मात्रा के बाबत विद्यालय के अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सब्जी के लिए 15 किलो आलू व 4 किलो चना दिया गया है जबकि मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइया ने 10 किलो आलू, 2 किलो मटर, 2 कद्दू व 250 ग्राम तेल मुहैया कराए जाने की बात बताई । विद्यालय के अध्यक्ष की मानें तो मध्याह्न भोजन के मद में कक्षा 1 से 5 तक प्रति बच्चे पर 5.45 रूपये एवं कक्षा 6 से 8 तक प्रति बच्चे पर 8.17 पैसे खर्च करने का प्रावधान है । विधालय के अध्यक्ष ने बताया कि उनके पास मीड डे मील के लिए दी गई चावल समाप्ति की कगार पर है एक दो दिन का चावल ही बचा हुआ है, अगर चावल नही मिला तो मीड डे मील बंद हो जाएगा । चावल मुहैया कराने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा गया है । विद्यालय की संयोजिका के अवकाश पर होने के कारण उनसे संपर्क नही हो पाया, हालांकि सूत्र बताते हैं कि संयोजिका बहुत कम ही विद्यालय आती हैं । सूत्र यह भी बताते हैं कि वर्तमान संयोजिका के बच्चे शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढते हैं । विद्यालय के कुछ छात्र बाहर घूमते नजर आए जिसे डाँट डपट कर अंदर किया गया । इस बाबत प्रभारी प्राधानाध्यापिका से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि विद्यालय का मेन गेट बंद रहता है लेकिन फिलवक्त विद्यालय में निर्माण कार्य चलने के कारण मेन गेट खुला रखना पड़ता है जिसके कारण बच्चे चोरी छिपे बाहर निकल जाते हैं । बताते चले कि यह स्कूल मुख्य सड़क पर स्थित है एवं इसके सामने सुबह सुबह बालू से लदे ट्रैक्टरो का काफिला लगा रहता है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!