Search

May 13, 2026 10:55 pm

चेकपोस्ट पर सख्ती, थानों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश—एसपी का औचक निरीक्षण

पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महेशपुर थाना, सोनारपड़ा चेकपोस्ट, रद्दीपुर ओपी, कदमाडांगा चेकपोस्ट, पाकुड़िया थाना एवं राधानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महेशपुर थाना, रद्दीपुर ओपी और पाकुड़िया थाना में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवन की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों तथा सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव की गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने, नियमित गश्ती बढ़ाने और हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, सोनारपड़ा, कदमाडांगा और राधानगर चेकपोस्ट के निरीक्षण के क्रम में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों की गहन जांच की जाए। माइनिंग चालान समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन सुनिश्चित करने और किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिजों के परिवहन को रोकने पर जोर दिया गया। एसपी के इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट संकेत मिला है कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

img 20260509 wa00647883473486197722321
img 20260509 wa00666081309871393329480
img 20260509 wa00632841584977301035569
img 20260509 wa00658630325301113193674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!