Search

October 4, 2026 3:31 am

उपायुक्त ने 20 पंचायत सचिव / प्रमुख के आदेशपाल को एमएसीपी का दिया लाभ।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में जिला पंचायत स्थापना अंतर्गत पंचायत सचिव/ प्रमुख के आदेशपाल को देय एमएसीपी हेतु कुल 20 पंचायत सचिवों को एमएसीपी का लाभ दिया गया। जिसमें 12 पंचायत सचिव/ प्रमुख के आदेशपाल को प्रथम एमएसीपी, 2 पंचायत सचिव को तृतीय एमएसीपी, 4 पंचायत सचिवों को प्रथम एवं द्वितीय एमएसीपी, 2 पंचायत सचिवों को द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपी का लाभ दिया गया। मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!