Search

April 19, 2026 4:52 pm

दुर्घटना को निमंत्रण देता पाकुड़िया तालवा का विद्युत पावर हाउस का जर्जर भवन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के तालवा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र 33/11 का वर्षों पूर्व बना पावर हाउस भवन इन दिनों पूर्णतः जर्जर हो कर किसी बड़ी दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहा है । ज्ञात हो कि इस विद्युत उपकेंद्र के ढलाई के दौरान पानी के छिंटों से उपकेंद्र के बचाव के लिए निकाला गया अढ़ाई फूट का छज्जा कई दिनों से तीन तरफ दक्षिण, पश्चिम और पूर्व के तरफ नीचे गिरकर धराशाई हो चुका है । अब बस एक साइड का छज्जा गिरना बाकी है जो कभी भी गिर सकता है । छज्जा और छत दोनों कमजोर हो चुका है । जिस कारण विद्युत उपकेंद्र के कर्मी डर-डर कर ड्यूटी करने को मजबूर हैं । वहीं जानकारी के अनुसार कर्मियों के द्वारा विभाग को कई बार इस मामले में अवगत कराया जा चुका है लेकिन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है । अगर इसे समय रहते जल्द ठीक नहीं कराया गया तो यहां छज्जा कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।

img 20241208 wa00311265492160385708408

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!