Search

September 25, 2026 4:31 pm

जिला खनन टास्क फोर्स ने पत्थर का अवैध परिवहन करने पर हाइवा को किया जब्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मराण्डी के नेतृत्व में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स ने शुक्रवार की रात को हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के सितपहाडी निकट औचक छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे एक हाइवा को जब्त किया गया। गुप्त सूचना पर एसडीओ , जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार व हिरणपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात साढ़े 11 बजे छापेमारी किया। जहां एक पत्थर लदे हाइवा संख्या जेएच 04 आर 2536 को जांच के लिए रोका। इस बीच वाहन चालक मौके से भाग निकला। वही वाहन में करीब 600 सीएफटी पत्थर पाया गया। वाहन में पत्थर से सम्बंधित किसी प्रकार का चालान व अन्य कागजात नही पाया गया। इसको लेकर खनन निरीक्षक नवीन कुजूर के द्वारा सम्बन्धित हाइवा के चालक व मालिक के ऊपर थाना में मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!