Search

May 1, 2026 1:51 pm

बकरीद पर पाकुड़ में दिखा उत्साह, अल्लाह से मांगी रहमत

चेंगाडांगा ईदगाह में मौलाना अब्दुल रब ने कराई नमाज, जुटे हजारों लोग

पाकुड़: पाकुड़ जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल -अजहा (बकरीद) मनाया गया। पाकुड़ शहर के तांतीपाड़ा ईदगाह, बड़ी जामे मस्जिद हरिणडांगा बाजार, ताजिया चौक,हाटपाडा़, चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी,इलामी, संग्रामपुर, चांचकी, अंजना, भवानीपुर, बल्लभपुर, चांदपुर, रहसपुर सहित सभी ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई।चेंगाडांगा ईदगाह में इमाम मौलाना अब्दुल रब मिसबाही ने ईद-उल-अजहा का नमाज अदा कराई। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा कर अल्लाह से रहमतों की बारिश व देश में अमन व शांति की दुआएं मांगी। बाद में एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
वहीं सुरक्षा को लेकर शहर के सभी प्रमुख चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। एसडीपीओ दयानंद आजाद,नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रयागराज दास, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!