Search

February 27, 2026 4:57 pm

प्रचार में लगी थी पूरी सरकार, नतीजे में शबरी निकलीं सुपरस्टार!

नगर परिषद चुनाव, निर्दलीय शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, 21 वार्डों के नतीजे घोषित।

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से पराजित किया। शबरी पाल ‘बक्सा’ चुनाव चिह्न पर मैदान में थीं, जबकि सेलिना सुल्तान ‘ईंट’ छाप पर चुनाव लड़ी थीं। मतगणना के हर राउंड में शबरी पाल बढ़त बनाए रहीं और अंततः शानदार जीत हासिल की। शबरी पाल पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई। उन्हें किसी भी राजनीतिक दल का आधिकारिक समर्थन प्राप्त नहीं था। वहीं, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह को भाजपा का समर्थन मिला था, जबकि सेलिना सुल्तान को झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ प्राप्त था। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संपा साह के समर्थन में पदयात्रा कर वोट मांगे थे।

img 20260227 wa00433743920304397015258

कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना

शुक्रवार सुबह 8 बजे बाजार समिति प्रांगण स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई। पहले वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती की गई, उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना हुई।

img 20260227 wa00447498888439048092004

21 वार्डों के विजयी प्रत्याशी

वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, 2 से उज्जवल हाड़ी, 3 से किरण लाल कापरी, 4 से रूपाली सरकार, 5 से राणा ओझा, 6 से राखी सरदारनी, 7 से पूनम देवी, 8 से अनिकेत गोस्वामी, 9 से विमल चंद्र राउत, 10 से गुड्डू भगत, 11 से निभा देवी, 12 से भीम सिंह, 13 से असलम अंसारी, 14 से मो. मुस्ताक अंसारी, 15 से चंचल सिंह, 16 से रियाज अंसारी, 17 से आलमगीर अंसारी, 18 से कृष्ण शर्मा, 19 से तनु दास, 20 से चेनू बीवी और 21 से रजिया बेवा विजयी रहीं/रहे।
वार्ड नंबर 19 से तनु दास सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद बनीं।

img 20260227 wa00457593767025434514780

यह सभी की जीत है

जीत के बाद शबरी पाल ने समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सभी की जीत है। मैं नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगी।” सभी विजयी वार्ड पार्षदों एवं अध्यक्ष पद की विजेता को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा। रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों को बधाई दी।

img 20260227 wa00473592740703128173142
img 20260227 wa00483457303804610315961
img 20260227 wa00468136285849720687581

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर