Search

April 25, 2026 4:32 pm

एनजेएस क्लब मयूरबंध के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल खेल का हुआ आयोजन

विधायक ने विजेता टीम को किया पुरुषकृत

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत अंतर्गत मयूरबंध फुटबॉल मैदान मे गुरुवार को महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमानी हेमब्रम सहित अन्य मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।मुख्य अतिथिओ का क्लब के ओर से महिलाओ ने भव्य स्वागत किया गया।फुटबॉल टूर्नामेंट 16 टीमों के बिच हुआ। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन एफसी बाथनपाहाड़ी टीम वनम स्टार ब्लैक बूस्टर टीम के बिच हुआ। जिसमे स्टार ब्लैक बूस्टर टीम ने बाथनपाहाड़ी टीम को एक गोल से पराजित किया। विजेता टीम को 40 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद देकर पुरुषकृत किया।वही मौक़े पर विधायक श्री मरांडी ने अपने सम्बोधिन मे सबसे पहले सभी खेल प्रेमिओ को क्रिसमास की बधाई दी एवं कहा की इस तरह का खेल का आयोजन होने से लोगो मे खेल के प्रति उत्साह हमेशा रहता है।झारखण्ड मे फुटबॉल खेल एक लोकप्रिय खेल मे से एक है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है साथ ही पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है।उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया।इस तरह का खेल खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में स्पर्धा की कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठानी की बाते बताई।इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, उपाध्यक्ष बुदल यादव,जेम्स सुशील हेमब्रम,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,गोलाक सिंह,संतोष हेमब्रम,मजिबूर रहमन,मैनुद्दीन अंसारी,इक़बाल शेख,नेकबूल शेख, मुखिया एवं क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

img 20231228 wa00253350091973284075416
img 20231228 wa00233195554513637646210

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!