Search

April 27, 2026 8:38 am

दीपक रजक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच दुमका और गिरिडीह टीम के बीच खेला गया,दुमका बनी विजेता।

अमर भगत अमड़ापाड़ा

अमड़ापाड़ा। दीपक रजक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल ग्राउंड पर दुमका और गिरिडीह टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर निर्णय लेने वाली दुमका की टीम ने बल्लेवाजी का मौका गिरिडीह को दिया। निर्धारित बीस ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम ने 118 रन का स्कोर खड़ा किया। रोमांचक मुकाबले में दुमका की टीम ने दो विकेट खोकर बारहवें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट के विजेता दुमका टीम को एक लाख रुपए वहीं उपविजेता गिरिडीह की टीम को पचास हजार रुपए बतौर पुरष्कार तथा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य व आमांत्रित अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रीष्टमुनी हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष अशोक भगत , डीटीओ सह स्थानीय ग्रामीण शैलेन्द्र रजक, बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी , थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया । वहीं एसीसी के अध्यक्ष संजय रजक सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी , सदस्य व ग्रामीण की भूमिका इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशंसनीय रहा।

IMG 20231116 WA0007 IMG 20231116 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!