सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर बाजार स्थित बिपिन शील के सीमेंट दुकान के पीछे खाली पड़े जगह में बुधवार अपरान्ह अचानक आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना अग्निशमन यंत्र को दिया गया। सूचना पाकर तुरन्त पहुंचे दमकल द्वारा आग को काबू में पाया गया। ज्ञात हो कि जिस जगह आग लगी उसे जगह दर्जनों की संख्या में घर बसा हुआ है, अग्निशमन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने से भारी क्षति होने से बच गई। मालूम हो कि दुकान के पीछे झाड़ जंगल है। किस तरह आग लगी , इसका पता नही चल पाया। पर बाजार में बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया।






