Search

October 24, 2026 7:34 pm

उड़नदस्ता टीम ने थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहनों का जांच अभियान चलाया।

अब्दुल अंसारी।

पाकुड़िया आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए पाकुड़िया उड़ानदस्ता के टीम लगातार प्रखंड क्षेत्र के मुख्य सड़कों पर वाहन जांच किया जा रहा है। सोमवार को थाना क्षेत्र के राधानगर , तालवा,राजदाहा सहित कई मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। उड़नदस्ता टीम में बीएचओ महेशपुर सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी कलामुद्दीन अंसारी एसआई अमरजीत मिश्रा सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये लाईन बस सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया।जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिकी सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीएचओ सह ढंडाधिकारी कलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार्य संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

img 20240415 wa00686826197071618039372

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!