Search

October 12, 2026 11:40 am

डायरिया से मौत की खबर को स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन, दो लोगों की मौत का कारण अन्य बीमारियां।

दो लोगों की मौत का कारण डायरिया नहीं, बल्कि छाती में दर्द और टीबी/पेट का अल्सर, सीएस

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के बड़ा कुड़िया गांव में गुरुवार को डायरिया से दो लोगो की मौत की खबर को स्वास्थ विभाग ने खंडन किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में सीएस डॉक्टर मंटू टेकरिवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया।उन्होंने बताया अखबार के माध्यम से पता चला कि डायरिया के अलावे गांव में अन्य दो लोगो की मौत हुआ है। इसको लेकर जांच टीम का गठन किया गया,जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश बेसरा व डॉक्टर आनंद शामिल थे. जांच में पता चला कि अंदारी पहाड़िन का इलाज आसनबनी स्थिति रिची हॉस्पिटल में कराया जा रहा था। हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा लिखे गए रिपोर्ट में पता चला कि महिला की छाती में दर्द था,दवा भी दिया गया था।इलाज के बाद डॉक्टर द्वारा ईसीजी जांच भी लिखा गया था।महिला को सदर हॉस्पिटल रेफर भी किया गया था,किसी कारणवश महिला नही गई और 28 अगस्त की रात को उसकी मृत्यु हो जाती है। वही उन्होंने बताया बेंजामिन पहाड़िया 23 कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लोटा था। 27 अगस्त को बीमार पड़ा और 28 अगस्त को मुंह से खून का उल्टी होता है और रात को उसकी मौत हो जाती है। उन्होंने बताया मुंह से खून आना टीबी या पेट का अल्सर का कारण हो सकता है। लिहाज गांव में दो लोगो की मौत दूसरे कारण से हुआ है ना कि डायरिया से।स्वास्थ विभाग डायरिया से मौत की खबर को पूरी तरह खंडन करती है।

img 20240830 wa00204702043474720267542
सिविल सर्जन पाकुड़ मंटू टेकरीवाल।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!