Search

May 22, 2026 4:50 pm

बदलते मौसम में बढ़ी बीमारियों की आशंका, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि।

बदलते मौसम एवं सर्द,गर्म हवा चलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते मौसम के साथ कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।अस्पताल पहुंचे अधिकतर मरीज सर्दी-खांसी,सर दर्द,एलर्जी और बुखार से ग्रासित दिखाई दिए।इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होते ही बीमारियों की चपेट में लोग आ सकते हैं। बदलते मौसम के साथ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।यहां पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन इलाज के लिए मरीजों की संख्या लगभग 40 के पार हो जाती है।वहीं अस्पताल में ईलाज कराने आयी मरीज केसती टुडु, सिवानी मुर्मू, अंकिता टुडु, बाबूलाल मरांडी,नायका टुडू ने बताया कि अस्पताल में ईलाज के लिए सुबह ही आए हुए है।यहां ओपीडी में डॉक्टर से ईलाज कराना पड़ा। डॉक्टर ने जरूरत के हिसाब से दवाई दिया एवं गर्मी से बचाव को लेकर कई तरह की सलाह दी। साथ ही समय पर खाने व जरूरत के मुताबिक पानी का सेवन करने का निर्देश डॉ ने दिया। दोपहर के समय अधिक धूप में घर से नहीं निकलने का सलाह मरीजों को दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!