Search

May 11, 2026 8:55 pm

महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन, बांग्ला दूरदर्शन की कलाकार राधिका बनर्जी ने अपनी सुरीली आवाज से शिव भक्तों को किया मोहित।

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत चौकीशाल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर शनिवार रात्रि को पश्चिम बंगाल के बांग्ला दूरदर्शन के मशहूर कलाकार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार कोलकाता के रूपश्री बंगला दूरदर्शन के बहू चर्चित बाउल और झूमर गीत की अदाकारा श्रीमति राधिका बनर्जी ने अपनी सुरीली आवाज और नृत्य से शिव भक्तो को मन मोहित कर दिया। वहीं सैकड़ो की संख्या मे शिव भक्तो को उनकी गाने में थिरकते हुए देखा गया।कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए सहयोगी कलाकार अजय दास बाउल और अर्पणा दास ने भी बंगाल के प्रसिद्ध रांगा माटी लोकगीत से भक्तो को शमा बांधे रखा।कार्यक्रम आयोजन ग्राम उन्नयन समिति
चौकिशाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष समीर धोष ,सचिव अनंत धोष , कोषाध्यक्ष तापस धोष उर्फ छट्टू ,संयुक्त सचिव तपन मंडल,तापस पाल ,छोटन पाल ,मलय धोष आदी ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!