Search

April 26, 2026 12:12 pm

कांग्रेस नेत्री मोनिता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक: निसात आलम के समर्थन में वोट करने की अपील।

सतनाम सिंह

कांग्रेस नेत्री मोनिता कुमारी की अध्यक्षता में सिद्धार्थ नगर के काली मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में निसात आलम के समर्थन में वोट करने की अपील की गई,जहां कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लोगों से आगामी चुनाव में निसात आलम को हाथ छाप पर वोट देने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला सचिव कृष्ण यादव, नगर अध्यक्ष वंश राज गोप सहित कई वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। बैठक में मोनिता कुमारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करके निसात आलम को विजयी बनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!