Search

September 11, 2026 6:10 pm

महेशपुर प्लस- टू उच्च विद्यालय के शिक्षको की लापरवाही, विद्यालय बंद के बावजूद जल रही है लाइटें सरपट दौड़ रही हैं पंखे

महेशपुर प्लस टू हाईस्कूल के बंद होने के दौरान शिक्षकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. जिससे पंखे और लाइट खराब हो रहे हैं. यह समस्या छात्रों के लिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ सकता. विद्यालय के बंद होने के बावजूद लाइट और पंखे के चलते देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्लस टू हाईस्कूल के प्रधान शिक्षक व अन्य शिक्षक की लापरवाही यहां हर बार सामने आती है, कभी विद्यालय में घंटों मोटर चलाकर पानी की बरबादी की जाती है तो अब दो दिनों से विद्यालय में सुबह से लेकर रात भर पंखा और विद्यालय में लाइटें जल रही हैं. ग्रामीणों ने कहा कि यह लापरवाही है, पाकुड़ डीसी साहब को इस ओर ध्यान देते हुए लापरवाही बरतने वाले शिक्षको के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!