Search

October 12, 2026 10:31 am

विद्यालय के घटिया निर्माण को लेकर नोडल पदाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।

सतनाम सिंह

डांगापाड़ा अपग्रेड उच्च विद्यालय के घटिया निर्माण का वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर नोडल पदाधिकारी, डीएमएफटी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य जो डीएमएफटी मद से हिरणपुर के डांगापाड़ा अपग्रेड विद्यालय में निर्माण कार्य की योजना है, का विडियो दिखाया जा रहा है। संज्ञान में आते ही नोडल पदाधिकारी, डीएमएफटी कोषांग के नोडल पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश में दो दिनों का समय कार्यपालक अभियंता को दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!